Thursday, October 22nd, 2026

महिला दिवस: महिलाओं के लिए 8 योजनाएं लॉन्च करने की घोषणा

 नई दिल्ली 
सोमवार को अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से आठ नई योजनाएं शुरू करेगी। महिला दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं 8 नई योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 2,047 महिला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करेगी और 181 सांझी शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क लॉन्च करेगी। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया "इस हम महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से 8 नई योजनाएंं लॉन्च करेंगे जिसमें 2047 लेडी टीचर्स का नियुक्ति पत्र, 181 शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क शामिल है। हमारी महिलाओं के लिए अधिक शक्ति!" 

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को याद करता है, जिन्होंने समाज द्वारा प्रस्तुत विभिन्न चुनौतियों के बावजूद दुनिया भर में हर क्षेत्र में अपनी सूक्ष्मता साबित की है।

 

#महिला दिवस

Source : Agency

पाठको की राय